BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार

कांवड़ यात्रा को लेकर थाना अध्यक्ष ने बुलाई अहम बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
महिला जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: छवि जैन (दभेड़ी वाले)
मुजफ्फरनगर

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कांवड़ मार्ग पर निवास करने वाले लोगों, डीजे संचालकों, कांवड़ सेवा शिविर लगाने वाले व्यक्तियों तथा क्षेत्र से डाक कांवड़ लेकर जाने वाले युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष महोदय ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने, डीजे निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *