BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार

नागल में जलभराव को लेकर भाकियू रक्षक का ज्ञापन, शुक्रवार को दिल्ली कूच का ऐलान

MD NEWS | बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर

नागल। बरसात के दौरान कस्बे में जलभराव की समस्या से परेशान भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी असलम परवेज को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लाखनोर ने बताया कि कस्बे के तालाबों पर अतिक्रमण और नालों की सफाई न होने के कारण हर वर्ष जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे व्यापारियों की दुकानों में पानी भरने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने तालाबों से अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई कराने की मांग की। इस पर बीडीओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं, भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए भारत-अमेरिका कृषि समझौते को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों के आह्वान पर उनका संगठन शुक्रवार सुबह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली स्थित किसान घाट के लिए कूच करेगा। उन्होंने किसान, मजदूर और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सभी से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *