
रिपोर्ट स्वामी नाथ कुमार
MD NEWS बहुआयामी समाचार
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना सोनौली पुलिस और SSB 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को 40.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 21 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रनवीर गुरुंग पुत्र धीरज गुरुंग, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-2, झंडी बाजार, नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही, नेपाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 71/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
भारत-नेपाल सीमा पर लगातार हो रही मादक पदार्थों की बरामदगी के बीच सोनौली पुलिस और SSB की इस कार्रवाई को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
