जमकर की नारेबाजी।

बाराबंकी। किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जनपद बाराबंकी से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ‘बबलू’, जिला अध्यक्ष राधे रमन, मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों किसान और युवा कार्यकर्ता दिल्ली कूच के लिए निकले थे।
बताया गया कि बाराबंकी में पुलिस ने घेराबंदी कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर सदर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया।
किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे किसानों की समस्याओं, युवाओं के हितों तथा जंतर-मंतर पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सूरज यादव, देवा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, सिरौली गौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम, ब्लॉक सचिव कफिल कुरैशी , रामनगर तहसील अध्यक्ष गुलजार हुसैन, सिरौली गौसपुर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद वसीम (मीडिया प्रभारी )सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *