MD न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई थाना फरधान

फरधान। क्षेत्र के गांव मनिकापुर अंतर्गत एक बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दस वर्षीय बालक कल शाम को बकरी चराने गया था। उसके बाद गांव में बने बाड़े में नीबू तोड़ने के बाद एक व्यक्ति द्वारा की गई पिटाई के से गायब है।
जानकारी के अनुसार मनिकापुर गांव निवासी शिवा पुत्र जितेंद्र चौहान बुधवार करीब दोपहर 3:00 बजे घर से बकरी चराने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों के अनुसार, गांव के बाहर स्थित एक बाड़े पर शिवा ने नींबू तोड़ लिया था। आरोप है कि वहां मौजूद अंश मिश्रा पुत्र माखन मिश्रा, निवासी गणेशपुर ने बालक की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया। जब काफी देर तक शिवा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे खोजते हुए बाड़े पर पहुंची। वहां पूछताछ करने पर अंश मिश्रा ने बताया कि शिवा नींबू तोड़ रहा था, इसलिए उसने उसकी पिटाई कर वहां से भगा दिया तथा उसके लोअर और टी-शर्ट वापस कर दिया था। देर शाम तक शिवा घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बुधवार को तहरीर ले ली लेकिन कोई छानबीन शुरू नहीं की। गुरुवार को पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। इससे परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने ट्राली भरकर थाने के सड़क जाम के हंगामा शुरू कर दिया है। सूचना पाकर प्रभारी निराला तिवारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाया कर बातचीत कर जाम खुलवा दिया थाने परिजन से पुलिस बात कर ही रही थी उसी समय नाटकीय ढंग से शिवा को उसके मामा मुकेश लेकर शिव को घर पहुंच गए और बताया कि वह गन्ने के खेत में एक महिला को मिला है। गांव की महिला शौच के लिए गई थी जहाँ वह खेत में कराहते हुए मिला था। वह लेकर घर आ रही थी महिला ने उसे रास्ते में सौंप दिया इसके बाद वह घर लेकर आया। पुलिस ने शिवा को परिजनों के सुपुर्द करते हुए दर्ज मुकदमे के अनुसार कोर्ट में बयान देने के लिए भेज दिया है। प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कोर्ट में बयान दर्ज होने के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *