जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान ने गुरुवार को तहसील गौरीगंज परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। इस वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र अमेठी, गौरीगंज, तिलोई एवं जगदीशपुर की ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं।
इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *