BREAKING NEWS
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कांवड़ यात्रा 2026 से पहले रतनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 गौकशी आरोपी गिरफ्तार,
MD NEWS | बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना रतनपुरी पुलिस ने गौकशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से संगठित रूप से गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त बताए गए हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जहांगीर पुत्र याकूब, मेहराज पुत्र जहांगीर, शाहरूख उर्फ कलुआ उर्फ काना उर्फ शारूफ पुत्र जहांगीर तथा रिजवान उर्फ नशा उर्फ काला पुत्र जमशेद, सभी निवासी ग्राम भनवाड़ा, थाना रतनपुरी शामिल हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र मावी, आरक्षी चैतन एवं महिला आरक्षी शबीना शामिल रहे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार इस कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए है।


