सहसवान : गणेश चतुर्थी प्रारंभ हुए गणेश उत्सव का आज समापन की ओर बढ़ने लगा है। नगर के मोहल्ला नयागंज में दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर पर मनाए जा रहे गणेश उत्सव के समापन पर भक्त गणों द्वारा गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की गई । उसके उपरांत ढोल ताशा के साथ गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली जो आसपास के मोहल्लों में भ्रमण करती हुई कछला गंगा घाट के लिए रवाना हो गई ।

शुक्रवार को कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचकर गणेश भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गंगा में गणपति बब्बा का विसर्जन किया । इस अवसर पर गणेश सेवा मंडल कमेटी के अध्यक्ष मोहित मालपाणी,अंकित माहेश्वरी,आलोक मालपाणी (पत्रकार),अर्पित मालपाणी, चंद्रपाल शाक्य,विष्णु माहेश्वरी,सुमित माहेश्वरी, मयंक गुप्ता,पारस, सनी शर्मा, प्रतोष माहेश्वरी, चिराग, सेंकी, राजेश ठाकुर, आशीष असावा, गौरव असावा, धर्मेश शर्मा, उमेश शर्मा व अन्य भक्तगण मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *