सहसवान : नगर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव मनाने के लिए नगर के मोहल्ला नयागंज स्थित दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर हॉल में हुई सभ्रांत लोगों की बैठक में संतोष कुमार गांधी उर्फ कल्लू (डेरी वाले) को सर्वसम्मति से पुनः रामलीला महोत्सव कमेटी का निर्विरोधक अध्यक्ष चुना गया । वही कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरीश वर्मा,महामंत्री अतुल कुमार (फौजी),उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक माहेश्वरी व धर्मदेव तिवारी को चुना गया ।
रामलीला महोत्सव कमेटी का दूसरी बार संतोष कुमार गांधी उर्फ कल्लू (डेरी वाले) को अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत श्री गांधी ने कहा कि वह नगर के संभ्रांत व सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्यकारिणी का गठन करेंगे । बैठक में नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *