सहसवान : सोमवार को सीओ चंद्रपाल सिंह व थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर में पूरे दलबल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर व बैंकों पर चेकिंग अभियान चलाया । वही दो पहिया वाहन चालकों की तलाशी ली गई । विशाल प्रताप सिंह ने कहा किसी भी कीमत पर अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा गुंडा मवाली जैसे लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा । सभी लोग सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें बेवजह किसी भी तरह की झूठी अफवाह ना फैलाएं झूठी अफवाहों से बचें ।वही सीओ चंद्रपाल सिंह ने कहा अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही फरियादियों की हर संभव मदद की जाएगी किसी भी हाल में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । दोपहर 1:00 बजे फुट पेट्रोलिंग देख नगर की जनता में व्यापक चर्चा बनी रही ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *