बदायूं : राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में बीएससी द्वितीय वर्ष एव तृतीय वर्ष में रसायन विज्ञान विषय के पंजीकृत छात्र छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दी गई है। बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 सितम्बर व बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के मध्य महाविद्यालय के रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया है कि उपर्युक्त तिथि को रसायन विज्ञान विषय के सभी परीक्षार्थियों की प्रवेशपत्र के साथ उपस्थिति अनिवार्य है। जो परीक्षार्थी अनुपस्थित होंगे वे अपने अवांछित परीक्षा परिणाम के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *