नुक्कड़ सभा में बड़ी तादाद में नौजवानों ने AIMIM का दामन थामा : युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर विधानसभा चमरा हुआ
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जानिब से आज एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा ऐतिशाम मंसूरी के आदेश अनुसार चलाए जा रहे “हर बूथ, 21 युवा” अभियान के तहत आयोजित किया गया।
इस मुहिम का मक़सद हर ग्राम, हर मोहल्ले और हर नुक्कड़ तक पार्टी के पैग़ाम को पहुँचाना और नौजवानों को पार्टी से जोड़ना है। इसी सिलसिले में आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी तादाद में लोगों और नौजवानों ने AIMIM की सदस्यता हासिल की और पार्टी की मज़बूती का अहद किया इस मौक़े पर पार्टी के ज़िम्मेदारान की मौजूदगी में आसिफ़ खान को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई ज़िम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि वह संगठन को ज़मीनी सतह पर और मज़बूत करने में अहम किरदार अदा करेंगे नुक्कड़ सभा को खिताब करते हुए युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि “आज ज़रूरत है कि हमारे नौजवान अपने हक़ूक़, अपनी आवाज़ और अपने मुस्तक़बिल के लिए आगे आएं। AIMIM सिर्फ़ सियासत की बात नहीं करती, बल्कि मज़लूम और कमज़ोर तबक़े की आवाज़ को मज़बूती से उठाने का काम करती है। मैं तमाम नौजवानों से अपील करता हूँ कि वह इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने इलाके़ में इंसाफ़ और हक़ की आवाज़ को बुलंद करें। सलमान शाह ने कहा कि “हर बूथ, 21 युवा” अभियान को ज़मीनी सतह पर कामयाब बनाने के लिए हर ग्राम और हर नुक्कड़ तक पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नौजवानों से बड़ी तादाद में AIMIM से जुड़ने और संगठन को मज़बूत करने की अपील की इस मौके पर युवा ज़िला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान युवा ज़िला महासचिव अब्दुल रहमान खान ग्राम प्रधान हफीज अहमद मुबाशिर नाहिद सुम्मान आदि मौजूद रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed