Oplus_131072

राष्ट्रीय हनुमान दल जनपद बदायूँ के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियो की घोषणा की गईं।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,दातागंज इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की –

अमन सिंह – तहसील महामंत्री दातागंज, जिला बदायूँ-

नीरज कुमार – ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर, जिला बदायूँ-

अजय राठौर- ब्लॉक अध्यक्ष बदायूँ,

अमित बाबू – जिला मीडिया प्रभारी, जिला बदायूँ-

रनवीर – महासंयोजक जिला बदायूं-

आदित्य कुमार सिंह – मंत्री, जिला बदायूं-

मुनीश कुमार- मंत्री , जिला बदायूं

जिलाध्यक्ष ,ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रशान्त सिंह, जिला महामंत्री सार्थक चित्रांश एडवोकेट व सुनील कुमार तहसील मंत्री दातागंज जिला बदायूँ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *