महराजगंज। थाना बृजमनगंज अंतर्गत 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह किस गांव या जिले का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ हैं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *