MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बृजमनगंज में हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में – पुलिस प्रेम प्रपंच के एंगल से कर रही है जांच – महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृजमनगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
9 अगस्त को हुई थी ह*त्या-
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को ग्राम खड़खोड़ा में हजारीलाल पुत्र राजकुमार पर आरोपियों ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन राजकुमार पुत्र तामेश्वर, निवासी हरैया थाना पुरन्दरपुर, की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
उमेश साहनी पुत्र कोइल, निवासी खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
रामप्यारे साहनी पुत्र रामकरन उर्फ जरलाहे, निवासी खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस, थाना बृजमनगंज से संबंधित है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों और बाल अपचारी के संबंध में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *