ब्रेकिंग न्यूज़ कुंजेरा गोवर्धन
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
कुंजेरा गांव में पहली बार हरिद्वार से लाई गई डाक कावड़, ग्रामीणों में भारी खुशी की लहर देखने को मिली
11 अगस्त 2026 को मथुरा जनपद की गोवर्धन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंजेरा में आज श्रद्धा और भक्ति का एक अनोखा इतिहास रचा गया। सावन के पावन महीने में गांव के इतिहास में पहली बार हरिद्वार से डाक कावड़ लाई गई। आज, 11 अगस्त 2026 को इस पवित्र डाक कावड़ को विधि-विधान के साथ भगवान शिव पर चढ़ाया गया।
कुंजेरा गांव के इतिहास में पहली बार युवाओं की टोली ने हरिद्वार से डाक कावड़ लाने का संकल्प पूरा किया।
कावड़ियों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बिना रुके, दौड़ते हुए इस यात्रा को तय समय में पूरा किया।
गांव के मुख्य शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया गया।
ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत डाक कावड़ के गांव की सीमा में प्रवेश करते ही पूरा माहौल ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
ग्रामीणों ने पटका पहनकर कावड़ियों का स्वागत किया और उन पर फूलों की बारिश की।
डाक कावड़ के स्वागत में उपस्थित रहे नेपाली बोरे ,मुकेश पुजारी, विक्रम वकील, गजेंद्र बोरे, नरेश प्रधान, नरेंद्र बोरे, दिनेश ठाकुर, आदि गढ मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


