डेरापुर, कानपुर देहात विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत हारामऊ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों कीमुश्किलें लगातार बढ़ रही हैंगांव में नालियां नहीं होने के कारण घरों और रास्तों का पानी सीधे सड़कों पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद कई रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने अपनीसमस्याबताईग्रामीणों के अनुसार गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह वर्षों पुराने ईंटों के खड़ंजे पड़े हैं, जो बारिश के बाद फिसलन भरे हो जाते हैं सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है बच्चों को रोजाना कीचड़ और जल भराव से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है अभिभावकों का कहना है कि खराब रास्तों से बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है ग्रामीणों ने बताया कि रास्तों पर कुछ स्थानों पर जानवर बांध दिए जाने से आवागमन और भी प्रभावित होता है ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में अपेक्षित विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई उनका कहना है कि जल निकासी और जर्जर रास्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन आज तक इसका स्थानीय समाधान नहीं हो सका कीमती देवी, वीरू, लवकुश, वेदपाल सिंह, सतपाल, राजू, सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण और जर्जर रास्तों की मरम्मत की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने से ही जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।


![]()
