एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी । नगर के कछला बस स्टैंड रोड स्थित गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा धूमधाम से प्रारंभ हुई । जो कि बालाजी तिराहा,सर्राफा बाजार ,अटल चौक, मेंनमार्केट ,नगर पालिका मार्केट, जैन मार्केट, थाना मोड होती हुई अंबियापुर चौराहा स्थित अशोक चौक पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का व्यापारियों ने जगह-जगह फूलों से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया । तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य, उनके प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ,नगराध्यक्ष आदित्य महेश्वरी ,अवधेश लड्डा,सुधीर सोमानी, चन्द्रसेन माहेश्वरी, मृगांक जैन,निखिल सक्सेना ,अर्पित शर्मा,मनीष असावा,राहुल माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह ,गुरु शर्मा ,अमन वार्ष्णेय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी सम्मिलित रहे । शोभायात्रा का अशोक चौक पर समापन किया गया । जहां सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया । अशोक चौक पर भारत माता की जय वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए । शोभायात्रा को सफल बनाने में नगर के तमाम प्रमुख नागरिक मौजूद रहे

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *