रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

नीमगांव खीरी, 11 अगस्त 2026। नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नीमगांव की दलित युवती की हत्यारोपी को मुड़भेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र का है जहां विगत दिनों में एक युवती का शव नीमगांव थाना क्षेत्र एक गन्ने के खेत में मिला था। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस द्वारा जांच के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती की हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से उसके दाहिने पैर में चोट आई।

घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के दौरान रायपुर बुजुर्ग निवासी 33 वर्षीय उमाशंकर पुत्र सोम्बरी लाल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

10 अगस्त को रायपुर बुजुर्ग में पुलिस टीम ने उमाशंकर को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उमाशंकर के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हत्या के पीछे मृतका के परिवार से पुरानी रंजिश थी। पुलिस के दावे के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी ने शराब पी रखी थी। उसने युवती को अकेले खेत की ओर जाते देखा और कथित तौर पर हत्या के इरादे से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उपरोक्त अभियान नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर गौतम एवं उनकी सहायक टीम ने सफल बनाया है। इस मामले में थाना नीमगांव में पुलिस पर फायरिंग और अवैध हथियार की बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *