हर घर तिरंगा अभियान: लोदीपुर में गूंजा वंदे मातरम्, निकाली गई जागरूकता रैली में खण्ड विकास अधिकारी सरवनखेड़ा के निर्देशानुसार विकास खण्ड सरवनखेड़ा के ग्राम लोंदीपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया गया। इसके उपरांत ग्राम की सभी गलियों में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर ग्राम सचिव अनिल यादव,विमल सचान,संतोष पाल, प्रधान प्रतिनिधि दीपक, रोजगार सेवक श्री संदीप बाबू, पंचायत सहायक दीपमाला, प्रधानाध्यापिका आरती खरे, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विद्यालय के बच्चे एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *