बिसौली : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर रेलवे स्टेशन के समीप अरिल नदी की कटरी में दलित किशोरी की हत्या कर शव को दफनाने की कोशिश की गई। गांव वालोें के मुताबिक किशोरी मंदबुद्धि थी जिसे अक्सर रेलवे स्टेशन या उसके आसपास देखा जाता रहा है। पुलिस ने शव को आनन फानन में पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। परिजन पुलिस पर सूचना न देने का आरोप लगा रहे हैं। गांव पहाड़पुर निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी का शव आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक अरिल नदी की कटरी में एक पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा देखा तो लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराए बिना ही पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी मंदबुद्धि थी। उसे अक्सर रेलवे स्टेशन या आसपास देखा जाता रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बगैर शव को पीएम को भेज दिया। दलित किशोरी की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा व सीओ ओजस्वी चावला मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *