बदायूँ : जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि 24 सितम्बर 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय नेकपुर डी0 एम0 रोड बदायूॅ में एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। डी.सी.एम टैक्सटाइल, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी, कोजेन्ट ई0सर्विस बरेली फयूचर ब्राईट लखनऊ शिवशक्ति वायोटैक्नोलॉजी बरेली जिनेवा क्रॉप साईंस अलीगढ आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। इस रोजगार मेले में शिव शक्ति बायो टैक लखनऊ के एच0आर राहुल पटेल ने बताया इस कम्पनी में 100 रिक्तियांंहै। इसी प्रकार जेनेवा क्रॅाप्स साइंस के एच0आर सचिन माहेश्वरी ने अवगत कराया कि इस कम्पनी में 125 रिक्तियॉ है। डी0सी0एम0टैक्टाईल्स के एच0आर0 डालचन्द्र ने बताया कि कम्पनी में लगभग 200 रिक्तियॉ हैं। जो कि ट्रेनी के तैर पर भर्तियॉ करेंगी। इसी प्रकार न्यू एडवान्स सिक्योरिटी के मैनेजर रितेश उपाध्याय ने बताया कि लगभग 40 पद रिक्त है। जिसमें अभ्यर्थी हाईस्कूल पास लम्बाई 167 सेमी0 आधार कार्ड फोटो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10:00 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि माननीय योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है कि निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओ के लिए सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *