
क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा थाना बिलासपुर पर की गयी पीस कमेटी की बैठक ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा थाना बिलासपुर पर आगामी त्यौहार बारावफात, रक्षाबंधन आदि के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

![]()
