ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स ने सुरक्षा, पार्किंग और कम पे-आउट को लेकर सौंपा ज्ञापन
रामपुर। ब्लिंकिट स्टोर, रामपुर के डिलीवरी राइडर्स ने 21 अगस्त 2024 को स्टोर मैनेजर के नाम ज्ञापन सौंपकर पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, कम पे-आउट और कार्यस्थल पर व्यवहार से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ
राइडर्स का आरोप है कि स्टोर परिसर में पर्याप्त एवं सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उनका कहना है कि पार्किंग क्षेत्र में फिसलने और गिरने की घटनाओं में करीब 20 से 25 राइडर्स चोटिल हो चुके हैं।
राइडर्स ने कम पे-आउट की समस्या उठाते हुए कहा कि मौजूदा भुगतान से महंगाई के दौर में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और भुगतान के लिए स्पष्ट एवं न्यायसंगत मानक निर्धारित किए जाने की मांग की। साथ ही, कार्यस्थल पर राइडर्स और कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
ज्ञापन देने वालों में विजय, सुमित, सैम खान, तालिब सहित अन्य डिलीवरी राइडर्स शामिल रहे। राइडर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
राइडर्स ने कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा, पार्किंग और भुगतान संबंधी समस्याओं पर तत्काल गंभीरता से विचार कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।


![]()
