एम डी न्यूज़
बरेली में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच जमाखोरी की आशंका पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ थोक, फुटकर विक्रेताओं के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यापारियों के स्टॉक की सीमा निर्धारण की जानकारी दी गई। जारी आदेश के तहत कोई भी चीनी व्यापारी चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। स्टॉक सीमा से अधिक चीनी मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चीनी कारोबारियों के स्टॉक की जांच के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक के साथ स्टॉक देखा गया। हालांकि, निर्धारित मात्रा से अधिक चीनी का स्टॉक कहीं भी नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि चीनी की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की है कि चीनी की कमी से संबंधित किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *