MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

ठूठीबारी के भरवलिया मोड़ पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को भरवलिया मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

मिली जानकारी के अनुसार, किशुनपुर निवासी शैलेन्द्र पुत्र भिखारी बाइक से निचलौल की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भरवलिया मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा

टकराई। दुर्घटना में शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ठूठीबारी

कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

MD न्यूज़ | जिला महाराजगंज
रिपोर्टर — स्वामीनाथ कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *