तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़
नगराम, पुलिस कमिश्नर रेट नगराम क्षेत्र के खरगापुर ग्राम में आम रास्ते में बैरियर लगाने के मामले में जांच करने पहुंचे राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दबंगई दिखाई गई। जब तहसील से आए कानूनगो और लेखपाल ने ग्रामीणों से रास्ते के बारे में पूछा, तो गांव के निरंकार रामचरण उमादत और प्रदीप कुमार ने सच बोला कि यह 50 साल पुराना आम रास्ता है, हम सभी इसी से निकलते हैंआरोप है कि इसके तुरंत बाद बृजेश के लड़के राजन तीनों को धमकाते हुए कहा कि तुम हमारे विरुद्ध में बात क्यों कर रहे हो, हमारे खिलाफ गवाही मत देना तथा खुन्नस में निरंकार के लगाए हुए पेड़ों को अपनी जमीन में बताया इस घटना से आक्रोश है गांव में दहशत है। गवाहों ने बताया कि उन्हें डराया जा रहा है ताकि वे सच न बोल सकें।ग्रामीणों ने कहा कि यह सीधे-सीधे सरकारी काम में बाधा डालना और गवाहों को धमकाना है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए और गवाहों को सुरक्षा दी जाए। साथ ही अवैध बैरियर को पुलिस फोर्स के साथ तुरंत हटवाया जाए। क्योंकि दबंग द्वारा दबंगई की हद पार कर दी गई। सार्वजनिक रास्ते में अवैध रूप से बैरियर लगा दिया गया है।ग्रामीणों के अनुसार ग्राम निवासी बृजेश कुमार ने रास्ते में लोहे का बैरियर लगा दिया है। अपने को मिश्रा परिवार बताते हैं जबकि यह ब्लाक त्रिवेदीगंज के पूरे देवी दास निवासी महादेव के पुत्र हैं इनका यहां की आबादी में कोई नामोनिशान नहीं है

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *