रिपोर्टर – रजनीश कुमार

मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत अटसू चौराहे पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा
औरैया –
जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू में पुलिस और जनता के सहयोग से रात भर सेवा की गई।
श्रावण मास के चौथे व अंतिम सोमवार पर पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत अटसू चौराहे पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार रात्रि से सोमवार सुबह तक चले शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण एवं क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
![]()
