हाथरस। सोमवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारीयो के साथ नगर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की इस दौरान उन्होंने प्रत्येक वार्ड मैं डोर टू डोर जाकर सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए । जिला प्रशासन की ओर से एक अधिकारी को सफाई व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र का निरीक्षण कर सकते हैं लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के बाद सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और एक प्रभावी चेकिंग मेकेनिज्म तैयार करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है सभी सफाई कर्मियों को निर्धारित समय पर आई कार्ड के साथ मौके पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने और अपने क्षेत्र में सफाई कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं बैठक में जनसुनवाई के दौरान स्ट्रीट लाइट खराब होने और नई लाइट की आवश्यकता से संबंधित शिकायतो का भी संज्ञान लिया गया नगर पालिका ने की इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है ।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी एसडीएम राजबहादुर सिंह एसडीएम कलेक्ट्रेट एसडीएम ओसी अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *