एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। अवगत करा दे कि पुलिस की वर्दी सिर्फ अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और जनता के प्रति समर्पण का नाम है। इसी भावना को मजबूत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अच्छे काम को पहचान मिले तो बढ़ता है हौसला
पुलिस विभाग में रोजाना अधिकारी और कर्मचारी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में जब किसी अधिकारी या कर्मचारी के बेहतर कार्य को विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सार्वजनिक रूप से पहचान और सम्मान देते हैं, तो उसका असर केवल सम्मान पाने वाले तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी पुलिस टीम का मनोबल बढ़ता है। जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह का सम्मान बना चर्चा का विषय कार्यक्रम के दौरान जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,द्वारा सम्मानित किए जाने से यह साफ संदेश गया कि विभाग में अच्छे कार्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पहचान और प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिसमें कार्रवाई के साथ-साथ अच्छे कार्य की सराहना और कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]()
