Month: May 2022

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री स्मार्ट फोन और टैबलेट योजना 2022 के अंतर्गत परास्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में आज दिनाँक- 14/05/2022 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री स्मार्ट फोन और टैबलेट योजना 2022 के अंतर्गत परास्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं को टेबलेट…

बदायूँ सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित। सूचना के अधिकार के प्रयोग से रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, डग्गामारी व मिलावटखोरी के समूल विनाश हेतु कार्य करे सूचना कार्यकर्ता। व्यवस्था सुधार मिशन के अन्तर्गत प्रतिमाह…

ककोड़ा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवार हेतु तालाब का भूमि पूजन कर कार्य का हुआ शुभारंभ

बदायूँ/शेखुपुर। ककोड़ा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवार हेतु तालाब का पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शक्य और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया…

हरदोई:जमीनी विवाद को लेकर देवरों ने की भौजाई की पिटाई।

सांडी. बताते चलें थाना सांडी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जजवासी मैं आशा पत्नी वीरेंद्र को उनके सगे देवर शेर बहादुर व चचेरे देवर शिव ओम ने जमीनी विवाद को लेकर…

औरैया:विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अमावता में सामूहिक बाजार पर अवैध अतिक्रमण से ग्राम प्रधान परेशान.

विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अमावता में सामूहिक बाजार पर अवैध अतिक्रमण से ग्राम प्रधान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बाजार को खुलवाने की मांग की लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा…

हरदोई:बिजली चोरी मे 11 लोगो पर लिखी एफ आई आर..

हरदोई. सांडी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम भटौली के अतेंद्र सिंह,विवेक कुमार, नरेंद्र,महिपाल, शिवकुमार व घटना के उमेश कुमार मंगली पुरवा के इंद्रपाल आदि लोगों के घरों में विद्युत चोरी…

यू पी(अयोध्या):बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश एवं शीतवकाश का आदेश जारी।

धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो,यू पी):अयोध्या के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश एवं शीतवकाश का आदेश जारी।

गौशालाओं को भूसा दान देने आए किसानों को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने माला पहना कर सम्मानित किया

जनपद में गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश की भरण पोषण हेतु “भूसा महादान अभियान ” के अंतर्गत आज माननीय विधायक सदर बदायूं /पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री…

स्ट्रोक मिनरल वाटर व सोडा मैन्युफैक्चरिंग एंड पैकेजिंग का शुभारंभ यदु शुगर मिल परिसर में डी पी यादव ने फीता काटकर किया।

बिसौली यदु शुगर लिमिटेड की इकाई कुणाल बेब्रेज प्राइवेट लिमटेड के ब्रांड स्ट्रोक मिनरल वाटर एंड सोडा मैन्युफैक्चरिंग एंड पैकेजिंग इकाई का शुभारंभ यदु शुगर मिल परिसर में पूर्व मंत्री…

राजकीय महाविद्यालय में 173 विद्यार्थियों को टेबलेट्स वितरित

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण समारोह आयोजित कर युवा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा टेबलेट वितरित…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!