AIMIM रामपुर युवा कोषाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी चमरौआ विधानसभा मैं सैफ अली को युवा विधानसभा सचिव नियुक्त किया
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
AIMIM रामपुर युवा ज़िला कोषाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी को चमरौआ विधानसभा में सैफ अली को युवा विधानसभा सचिव नियुक्त किया ओर आलिम पाशा को वार्ड नंबर 15 से ज़िला पंचायत के संभावित प्रत्याशी की घोषणा: युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह
आज विधानसभा चमरौआ में संगठन को मज़बूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और ज़मीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई इस मौके पर वार्ड नंबर 15 के संभावित प्रत्याशी के आलिम पाशा की घोषणा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ संगठन को मज़बूत करने और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुँचाने का संकल्प लिया युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि पार्टी का मकसद सिर्फ़ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि आवाम के बीच रहकर उनके मसाइल को समझना और उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ उठाना है। संगठन की असली ताक़त उसके कार्यकर्ता होते हैं और आने वाले दिनों में चमरौवा विधानसभा के हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक संगठन को और मज़बूत किया जाएगा उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी संजीदगी के साथ जनता के बुनियादी मसाइल—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, किसानों की समस्याओं और नौजवानों के मुस्तकबिल—को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान शाहनवाज जैनुल आबेदीन मेराज अली आदि मौजूद रहे

