आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण समारोह आयोजित कर युवा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा टेबलेट वितरित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं पूर्व विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने किया।
राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षा में अध्ययनरत कुल 173 छात्र छात्राओं को टेबलेट प्रदान करने के बाद मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को अथाह ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व की महाशक्ति की श्रेणी में लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है, और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है।अच्छी सोच से व्यक्ति अच्छा कार्य कर स्वयं का विकास करते हुए राष्ट्र का विकास करता है। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर एसपी वर्मा ने कहा कि टेबलेट का उपयोग छात्र-छात्राएं अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें तथा इसका दुरुपयोग ना होने पावे इसका ध्यान रखें।
टेबलेट वितरण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ स्मिता जैन ने शासन की योजना और टेबलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं टैबलेट के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।सलारपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किया।
इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सिम्बल ऑफ नॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा हुआ।अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ अनिल कुमार,डॉ संजीव राठौर,डॉ सतीश यादव,डॉ संजय कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ,बैज अलंकरण आदि के द्वारा किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ बबिता यादव,डॉ बरखा,डॉ शशिप्रभा,डॉ नीरज कुमार,डॉ गौरव सिंह,डॉ दिलीप वर्मा,डॉ सचिन राघव, डॉ राजधारी यादव, डॉ सरिता यादव,डॉ ज्योति विश्नोई,डॉ सरिता यादव, विजेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा,वीर बहादुर,गौरव पाली आदि ने सहयोग प्रदान किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed