छह मांगों को लेकर 10 दिवसीय गांव-गांव पदयात्रा 15 सितंबर से, संतोष चाहर ने किया ऐलान
फतेहपुर सीकरी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के
एम डी न्यूज
रिपोर्टर बनवारी सैनी
छह मांगों को लेकर 10 दिवसीय गांव-गांव पदयात्रा 15 सितंबर से, संतोष चाहर ने किया ऐलान
फतेहपुर सीकरी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष चाहर ने किसानों की समस्याओं को लेकर 10 दिवसीय गांव-गांव पदयात्रा की घोषणा की है।
पदयात्रा का शुभारंभ 15 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे श्री ताल वाले बाबा हनुमान जी मंदिर, सामरा से होगा। 10वें दिन यात्रा का समापन किरावली तहसील कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ होगा।
संगठन के अनुसार पदयात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर छह मांगों को लेकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
ये हैं छह प्रमुख मांगें –
1. फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में सिंचाई के लिए नहर निर्माण कराया जाए।
2. आलू को एमएसपी में शामिल कर उचित मूल्य निर्धारित किया जाए।
3. आवारा गोवंश की जियो टैगिंग कर किसानों को सुपुर्द किया जाए और प्रति गोवंश प्रतिदिन 100 रुपये दिए जाएं।
4. राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए।
5. 60-62 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
6. किसानों को 200 यूनिट तक घरेलू बिजली निशुल्क दी जाए।
पहले दिन पदयात्रा सामरा से दाऊदपुर, उत्तू, सहनपुर, मदनपुरा, जाजौली और बदरौली होते हुए सोनौठी में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद निर्धारित रूट के अनुसार यात्रा विभिन्न गांवों से होकर आगे बढ़ेगी।
10वें दिन पुरामना होते हुए किरावली तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने बताया कि इसके बाद यात्रा का विश्राम होगा और अगले चरण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

