सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने किया क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर से सांसद आली जनाब मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र के विस्तृत दौरे के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
दौरे की शुरुआत में सांसद ने हाजी ज़हूर अहमद कासिफ राइस मिल, टांडा के बेटे ज़ैनुल के दावत-ए-वलीमा में कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने हाजी ज़हूर अहमद से मुलाकात कर खुशियां साझा कीं और दूल्हे ज़ैनुल को शादी की दिली मुबारकबाद दी। हाजी ज़हूर अहमद ने सांसद एवं उनके साथियों का दावत में शामिल होने पर शुक्रिया अदा किया।
इसके बाद सांसद को एडवोकेट मोहम्मद वकील की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो वह तत्काल अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद वकील से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
इसके बाद सांसद ग्राम जूठिया पहुंचे, जहां उन्होंने उमराह की मुकद्दस यात्रा पर जा रहे नाज़िम भाई और उनकी अहलिया से मुलाकात की। उन्होंने दोनों को उमराह के मुबारक सफर की दिली मुबारकबाद दी और सफर की आसानी के साथ मुकम्मल होने की दुआ की। साथ ही मुल्क व कौम की तरक्की, अमन और चैन के लिए दुआ की गुजारिश की।
इस दौरान सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और मिशन को प्यार व मोहब्बत के साथ जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि इंशाअल्लाह 2027 में जनता के सहयोग से बदलाव आएगा।
इस मौके पर प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट, मोहम्मद वकील एडवोकेट, सभासद एम. सगीर, तस्लीम पहलवान (टांडा प्रतिनिधि), फारूख भाई, अनस खान, अरशद अली एडवोकेट, अशरफ मुनीम सदर, हाफिज रफी नूरी, फलाह-ए-मुस्लिम बंजारा टांडा के हाफिज उमर, असजद अली, सुरेन्द्र सागर पूर्व प्रदेश मंत्री, साजिद नदवी, मौ. खालिद, अली अहमद उर्फ नन्ने मास्टर, मास्टर अतीक फरीदी, मौ. आलिम उर्फ बालम, भूरा सिंह, राशिद, आशिक राजा अली पाशा, नासिर शेख, डॉक्टर उवेश खान, जमील सैफी, जुबेर अहमद, डॉक्टर मकतूब मुन्ना, रियाज पाशा, इंतजार अली, धर्मेंद्र यादव, बदन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *