Month: July 2025

विकास खण्ड सभागार में एक दिवसीय प्रतिशण आयोजित।खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिक्षको को जल जीवन मिशन के प्रति आम जनों को जागरूक किया

जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी कदौरा/जालौन यूनोप्स द्वारा विकासखंड सभागार कदौरा (जालौन) में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में सीएलनोबी, क्लास,…

आटा थाना पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफतार

/जालौन जनपद जालौन एसपी डा दुर्गेश कुमार जालौन कुशल निर्देशन में जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत और…

हरगांव में लगे महामेगा कैंप में राज्यमंत्री के समक्ष आयीं उपभोक्ताओ की 43शिकायतों में से 37शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण सभी विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

हरगांव सीतापुर—- सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र में 33/11के वी विद्युत उपकेंद्र पर लगे महामेगा कैंप में विद्युत बिल संसोधन के संबंध में अध्यक्षता कर राज्यमंत्री व अधीक्षण अभियंता के…

अंग्रेजी की सात छात्राओं ने किया लघु शोध

** शाहजहांपुर – एस एस कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग की 7 छात्राओं ने डॉ बरखा सक्सेना के निर्देशन तथा रचना शुक्ला के सह निर्देशन में लघु शोध कार्य पूर्ण किया…

थाना राजावली नगला बीच सोमवार को करीब 10:00 बजे एक लड़का बिना बताए घर से कहीं चला गया है चला गया है जिसका नाम रोहित है उर्फ भोला पिता का नाम नीरज कुमार राजपूत गांव नगला बीच निवासी थाना रजावली में गुमशीद की रिपोर्ट लिखाई गई है

पशु रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान प्रारंभ

मितौली (खीरी)। नवागत उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता ने सोमवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों, विशेष रूप से…

हमीरपुर राठ में दुकानदार को सब इंस्पेक्टर से पैसा मांगना पड़ा भारी

हमीरपुर में दुकानदार को सब इंस्पेक्टर से पैसा मांगना पड़ा भारी, पैसे मांगने पर एसआई शिवदत्त व सिपाही अमित ने दुकानदार को पीटा, गोलगप्पे खाने के बाद दुकानदार को पुलिसकर्मी…

हमीरपुर – छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाने गया (19)वर्षीय युवक की पानी में डूब कर हुई मौत

हमीरपुर – छानी खुर्द गांव में सुबह 8:30 बजे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बद्दू प्रसाद प्रजापति अमृत सरोवर तालाब छानी खुर्द में नहाने गया युवक रवि वर्मा पुत्र बसन्ता वर्मा उम्र…

खबर गोरखपुर से 600 ट्रेनी महिलाएं रोती बिलखती बाहर आई एक बोली हमारे ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरा लगा हुआ है हमारे वीडियो बने गोरखपुर में 600 ट्रेनिंग महिला सिपाहियों ने बुधवार की सुबह 8:00 बजे हंगामा कर दिया वहां कोई व्यवस्था सही नहीं है वहां पर रहने की 360 लोगों की व्यवस्था है जब से 600 लोगों को रखा जा रहा है नालायक व्यवस्था सही है ना पानी पीने की व्यवस्था एक छोटा सा आरो लगा हुआ है जिससे पानी दिया जा रहा है मामला गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस का है जहां महिलाओं को सिपाही की ट्रेनिंग दी जा रही है यह ट्रेनिंग 21 जुलाई की बुधवार सुबह 8:00 बजे से शुरुआत हुई है लखनऊ से आई महिला लक्ष्मी सिंह का कहना है कल रात पूरी लाइट नहीं रही जिसको उनको बैठकर गुजरना पड़ा और वहां कोई जनरेटर व्यवस्था भी नहीं है और दिन में केवल आधा लीटर पानी ही मिलता है बाराबंकी से आई महिला जिया ने बताया है बाथरूम की गैलरी में कैमरा लगा हुआ है जिससे आते-जाते वहां पर सब रिकॉर्ड होता है रिपोर्ट विजय कुमार गोला से

डीएम ने की खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत, गोवंशों को खिलाया गुड़-चना, किया पौधरोपणएंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर, टीमों को वितरित किए वैक्सीन बॉक्स

23 जुलाई लखीमपुर खीरी, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!