हरगांव सीतापुर—- सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र में 33/11के वी विद्युत उपकेंद्र पर लगे महामेगा कैंप में विद्युत बिल संसोधन के संबंध में अध्यक्षता कर राज्यमंत्री व अधीक्षण अभियंता के समक्ष कुल 43शिकायतें आयीं जिसमें से 37शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र में 33/11के.वी.विद्युत वितरण उपकेंद्र हरगांव में उ.प्र.सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही की अध्यक्षता में एक महामेगा कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें अधीक्षण अभियंता रामशब्द,अधिशाषी अभियंता संजीव मिश्र, उपकेंद्र अधिकारी हरगांव अब्दुल अजीज व अवर अभियंता रमेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।23जुलाई बुधवार को हुए महामेगाकैंप में कुल 43शिकायतें आयीं थी जिसमें से कुल 37 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कर दिया।इस संबंध में जब अधीक्षण अभियंता रामशब्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप उपभोक्ताओ को समुचित निर्बाध रूप से बिजली मुहैया करायी जाएगी।इसी बीच ग्राम बकसोहिया में लगे ट्रांसफार्मर के अक्सर खराब होने की समस्या से भी अधिकारियो को इंगित किया गया।वही नगर क्षेत्र में हो रही ट्रिपिंग की शिकायत पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने अधिकारियों को तीर्थ रोड पर एक नया ट्रांसफार्मर रखने का निर्देश दिया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरगांव कमलेश वर्मा,अनुपम सिंह, प्रदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह राठौर,सहित सैकडों उपभोक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर अर्पित कुमार त्रिवेदी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।