कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गिट्टी-मौरंग लदा एक तेज रफ्तार मिलर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की तरफ जा रहा था। साढ़ थाना क्षेत्र में दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक एक वाहन आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक चालक स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि ट्रक खाई में जा गिरा और किसी राहगीर या अन्य वाहन की चपेट में नहीं आया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। ट्रक को निकालने के लिए तीन हाइड्रा क्रेनों की मदद ली गई। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन भी थी, जिसके चलते वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Loading

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed