महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पचमा में हुए हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के बीच संवेदना व्यक्त करने के लिए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल पचमा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को साझा किया और इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनके साथी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इसी क्रम में उन्होंने जरूरतमंद पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि हादसे में अपनों को खोने का दर्द बेहद असहनीय है। ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, 318 सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी अधिवक्ता सुरेंद्र भारती, राकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Loading

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed