निचलौल/महराजगंज। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में जल प्रवाह की स्थिति को देखते हुए महराजगंज जिले की निचलौल तहसील में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। संभावित बाढ़ एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तहसील स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।उप जिलाधिकारी निचलौल की ओर से 26 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित बाढ़ की स्थिति का त्वरित एवं कुशलतापूर्वक निपटारा करने के लिए कंट्रोल रूम में सूचनाओं के सुगम संचालन और त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्था की गई है।

आदेश के मुताबिक तहसीलदार निचलौल पियूष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इसमें रितेश कुमार त्रिपाठी, रामानन्द चौधरी, संदीप मद्धेशिया, अम्बरीश काण्डू और चन्दन कुमार को अलग-अलग समय अवधि में कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है। नेपाल में आई बाढ़ के बाद महराजगंज और कुशीनगर के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी भी बढ़ाई गई है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए 8009902324, 6392458936, 8542906426, 8739038912, 9936257875, 8429902784, 7905088677 और 648250133 नंबर जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए 05523-222162 तथा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 9628819145 और 9621333537 नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ग्रामीणों को सतर्क रहने, नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

Loading

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed