मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ,के दिशा निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवंम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, कुशल नेतृत्व में आज दिनांक, 25,08,2026, को थाना रामराज पुलिस टीम हुसैनपुर चौकी प्रभारी हर्षित शर्मा, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल धुवेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक पाल, द्वारा हुसैनपुर के पास शाहपुर में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

ग्राम शाहपुर कच्चे रास्ते पर अभियुक्त शबाब पुत्र कलवा व शाहिद पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम कैथोड़ा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को 02, अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

20 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *