सिंदुरिया (महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. सत्य मोहन अवस्थी के निर्देशन में सिंदुरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मी के साथ कार्रवाई की। न्यायालय ACJM महराजगंज द्वारा जारी NBW के अनुपालन में पुलिस ने साहब चौहान पुत्र जगनार चौहान, निवासी ग्राम मोरवन, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को 27 अगस्त 2026 को करीब 2:10 बजे कंचनपुर चौराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी से संबंधित मुकदमा संख्या 6416/22 और 54/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत थाना सिंदुरिया में दर्ज है। गिरफ्तार वारंटी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह और कांस्टेबल कन्हैया वर्मा शामिल रहे।

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *