
दातागंज में गोस्वामी व लोनिया समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी,
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया रहे मुख्य अतिथि
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज ,विधानसभा क्षेत्र में गोस्वामी व लोनिया समाज की मुख्य भागीदारी में सामाजिक समरसता एवं विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं दोनों समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प-माल्यार्पण कर की गई। संगोष्ठी का सफल संचालन विपिन गुप्ता द्वारा किया गया।संगोष्ठी में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जहाँ गोस्वामी व लोनिया समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

अपने सम्बोधन में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गोस्वामी व लोनिया समाज ने सदैव सनातन संस्कृति के संरक्षण, धर्म की रक्षा और राष्ट्र के नवनिर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। शौर्य, समर्पण और कर्मठता के मूल्यों के संरक्षण में दोनों समाजों की भूमिका ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय रही है। हमारी डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गोस्वामी व लोनिया समाज के उत्थान व सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह पालू भैया, ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह अंकित भैया, तेज गिरी प्रधान, कोहनी जाफराबाद, शिशुपाल गोस्वामी अंगदपुर, मलखान गोस्वामी, रामपाल गोस्वामी दातागंज, महंत जगदीश गिरी सिसैया, श्यामपाल पड़ेली, कमल बक्सेना, जगदीश बक्सेना, गजानन्द गोस्वामी अंगदपुर दातागंज समेत गोस्वामी व लोनिया समाज के प्रधानगण, भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में दोनों समाज के प्रबुद्ध नागरिक व बंधु उपस्थित रहे।
