पारस खाल रोड पर हादसे को दावत दे रही जर्जर पुलिया, ग्रामीणों में दहशत—कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?
एम डी न्यूज चैनल
रिपोर्टर—प्रमोद कुमार, गोंडा
गोंडा जिले के थाना धानेपुर क्षेत्र और विधानसभा मेहनौन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पारस खाल रोड के बीच बनी पुलिया इन दिनों हादसे को दावत देती नजर आ रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और कई हिस्से पूरी तरह टूट चुके हैं।
पुलिया के एक तरफ गहरी नहर है, जबकि दूसरी तरफ जर्जर सड़क और टूटा हुआ किनारा दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर कोई वाहन चालक थोड़ी सी भी लापरवाही करे, तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों का आरोप है कि नहर और पुलिया के निर्माण के बाद से इसकी समुचित मरम्मत और देखरेख नहीं हुई। टूटी हुई सुरक्षा दीवार लंबे समय से इसी हालत में पड़ी है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर अब तक इस समस्या पर नहीं पड़ी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ है कि रात के अंधेरे या बारिश के समय कोई वाहन या राहगीर इस खतरनाक जगह का शिकार न हो जाए।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पारस खाल रोड की इस जर्जर पुलिया का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, टूटी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए और सड़क किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार कब तक कार्रवाई करते हैं।
कैमरे में कैद ये तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि खतरा सामने है… सवाल सिर्फ इतना है—जिम्मेदार जागेंगे कब?

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed