संदीप बाजपेई MD न्यूज़ रिपोर्टर

फरधान। आगामी चार सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य पीस कमेटी की बैठक की गई। पीस कमेटी की बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निराला तिवारी फरधान द्वारा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशों के क्रम में सभी को पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वही अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने कहा कि जन्माष्टमी पर मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष पुलिस व्यवस्था रहेगी। क्षेत्र में डीजे की तेज आवाज, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने तथा प्रशासन से अनुमति लेकर ही कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।इसके साथ ही पुलिस भी प्रत्येक वर्ष की भांति थाना परिसर के मंदिर में जन्माष्टमी के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान रामेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, संजय वर्मा, दिलबाग सिंह, इकबाल, बृजेश कुमार, कौशल गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु एवं पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed