पवन कुमार तहसील लखीमपुर

आज सुबह से ही लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश हो रही है फिर भी किसान धरना स्थल जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा माननीय उच्च न्यायालय में दिनांक 16 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की अवमानना याचिका पर सरदार वीएम सिंह की दलील पर कहा था जब किसान गन्ना लगाने के लिए गन्ना समिति एवं बैंकों आदि से कर्ज लेते हैं कर्ज पर ब्याज व पेंनान्टी देते हैं तो किसी भी कारण से चीनी मिलों पर दे विलंब भुगतान पर ब्याज माफ नहीं किया जाना चाहिए जिस पर 16 जुलाई को माननीय उच्च न्यायालय ने गन्ना पेराई सत्र 1996-97से 2025-26 तक का 15% की दर से ब्याज भुगतान करने का आदेश गन्ना आयुक्त को दिया है उसी क्रम में हम किसान अपना अपना प्रार्थना पत्र जिला गन्ना अधिकारी को देकर अपने 30 वर्षों का बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज का हिसाब मांग रहे हैं हम किसान जानना चाहते हैं हमारा ब्याज का पैसा कितना बना है वह बताया जाए। आज चीनी का भाव₹6000 कुंतल से ऊपर चल रहा है जब चीनी का भाव₹1000 प्रति कुंतल था तब गन्ना का मूल्य₹100 कुंतल मिल रहा था जब चीनी इतनी महंगी हो चुकी है तो इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए क्योंकि लागत बहुत ज्यादा महंगी हो चुकी है गन्ना किसान गन्ने की खेती से मोह भंग कर रहे हैं इसलिए आवश्यक है गन्ने का मूल्य चीनी मिल चालू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार₹600 प्रति कुंतल निर्धारित करें हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने किया है जब तक हमको अलग-अलग गन्ना किसानों के हिसाब से ब्याज का हिसाब बताया नहीं जाएगा तब तक निरंतर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा किसानों ने अपना प्रार्थना पत्र भर के कार्यालय में जमा कर रहे हैं और रिसीविंग भी प्राप्त कर रहे हैं सुबह से बरसात होने के कारण ज्यादा संख्या में किस आज नहीं पहुंच पाए लेकिन धरना निरंत जारी है आगे ज्यादा भीड़ होने की पूर्ण संभावना है इस मौके पर सरदार जागीर सिंह सरदार विचित्र सिंह बलविंदर सिंह नरेंद्र सिंह अजीत सिंह पुत्तूलाल अवस्थी राजेश कुमार मिश्रा दुलीचंद वर्मा धर्मेंद्र वर्मा रामनिवास शुक्ला अवधेश कुमार राजपूत जितेंद्र सिंह मनोज कुमार सिंह मोहनलाल महेश गिरी अशोक वर्मा मोहनलाल कलामुद्दीन रिजवान खान सुरेश कुमार पैलवी सहित बहुत से किसान उपस्थित रहे।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed