पवन कुमार रिपोटर लखीमपुर तहसील

नीमगांव। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 50 वर्ष पुराने रास्ते पर किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही।
बताया जा रहा है कि रास्ते पर लंबे समय से पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, जिसके चलते ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद रास्ते पर किए गए पक्के अतिक्रमण को हटवा दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। प्रशासन की कार्रवाई के बाद रास्ता अतिक्रमण मुक्त हो गया। ग्रामीणों ने रास्ता खाली कराए जाने पर राहत की बात कही।
