अलीगढ़ :- आगरा खण्ड(स्नातक)विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आगरा में आयोजित भाजपा ब्रज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक में अलीगढ़ शहर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस चुनाव को “विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल” करार दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरें और भाजपा की विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को युवाओं व आम जनता तक पहुंचाएं।​इस चुनावी रणनीति बैठक में स्नातक एमएलसी व प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अलीगढ़ से ​कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और घर-घर तक पहुंचने के संकल्प के साथ उपाध्यक्ष गुनीत मित्तल, महामंत्री सुरेश शर्मा, गंगाशरण दिवाकर, डॉ. दिनेश शर्मा और तपेंद्र सारस्वत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- कमल शर्मा
अलीगढ़

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *