अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

अयोध्या जनपद के बार एसोसिएशन तहसील रुदौली के वार्षिक चुनाव 2026-27 में शनिवार को मतदान एवं मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर राममिलन यादव ने 89 मत प्राप्त कर 8 मतों से शानदार जीत दर्ज की। प्रमोद कुमार द्विवेदी को 81 मत मिले। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार अवस्थी ने 85 मत हासिल कर 8 मतों से विजय प्राप्त की। देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 77 तथा देवेंद्र कुमार तिवारी को 24 मत मिले।
इस चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा 18 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राममिलन यादव और महामंत्री अखिलेश कुमार अवस्थी सहित पूरी नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ वादकारियों एवं न्याय हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
चुनाव परिणाम के बाद बार परिसर में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल रहा। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *