ब्रेकिंग न्यूज़ – राजधानी लखनऊ
MD NEWS – बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
रिपोर्टर – रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो (लखनऊ)
लखनऊ के G20 चौराहा से कैंट जाने वाले मार्ग पर आवारा गायों का जमावड़ा, हादसे का खतरा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के G20 चौराहा से कैंट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नीलमथा के पास बीच सड़क पर अक्सर गायों के झुंड देखने को मिलते हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक गायों के आ जाने से कई बार बाइक सवार और कार चालक हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। रात में अंधेरे के कारण दूर से गायें दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सवाल यह उठता है कि जब राजधानी लखनऊ में नगर निगम द्वारा कई गौशालाएं बनाई गई हैं, तो फिर आवारा पशु सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं? गौशालाएं किस काम के लिए बनी हैं, जब गायें सड़कों पर ही रहने को मजबूर हैं?
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि नीलमथा मार्ग सहित G20 चौराहा से कैंट मार्ग पर घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द गौशाला भेजा जाए और रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

